महिला ने धर्म परिवर्तन का प्रयास और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए लगायी न्याय की गुहार

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 27 Second

महिला ने धर्म परिवर्तन का प्रयास और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए लगायी न्याय की गुहार

हरिद्वार। कर्नाटक निवासी महिला ने धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। रविवार को प्रैस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सोनू रानी शर्मा पुत्री दयाराम शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उसका परिवार मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला था। रोजगार के सिलसिले में उसके पिता कर्नाटक में बस गए थे। रानी शर्मा ने बताया कि बचपन में ही उसके माता पिता की मृत्यु के बाद बड़े भाई ने उसका पालन पोषण किया। बाद में कैंसर के चलते भाई की भी मृत्यु हो गयी। रानी शर्मा ने बताया कि 2019 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती सहारनपुर निवासी एक महिला से हुई। महिला का वास्तविक नाम साजमा था। लेकिन उसने सोनिया राठौर के नाम से एकांउट बनाया हुआ था। आरोप लगाया कि साजमा उर्फ सोनिया राठौर ने अपने पति वसीम को अपना देवर राजू राठौर बताकर उसे दुबई भेजकर उससे उसकी शादी करा दी। शादी कराने के लिए उसका बैंगलोर स्थित मकान भी बिकवा दिया और और साजमा उर्फ सोनिया ने 4 लाख रूपए लिए। शादी के बाद वसीम ने वीडियो कॉल पर उसकी बात उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी छांगुर उर्फ जलालुदीन से करायी। छांगुर ने उसे धर्म परिवर्तन करने का लालच दिया। जब उसने इंकार किया तो उसका उत्पीड़न किया गया। तीन महीने बाद उसे बैंगलोर लाया गया। उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बची खुची संपत्ति बेचने का दबाव बनाया। सोनू शर्मा ने बताया कि उसने सारी संपत्ति बेचकर पैसा आरोपितों को दे दिया। 2023 में उसने बैंगलोर में पुलिस को तहरीर दी। लेकिन आरोपियों के उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के कारण दबाव में वह पीछे हट गयी। मई 2024 में वसीम उर्फ राजू राठौर के पिता के भरोसे पर वह सहारनुपर आ गयी। जहां उसे बंधक बना लिया गया और धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया गया। जून में मौका पाकर वह भाग निकली। लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उसने पुलिस को बुलाया तो पूरा परिवार फरार हो गया। लेकिन बाद में पुलिस का व्यवहार बदल गया। उसने कई बार पुलिस से गुहार लगायी। लेकिन उसे कभी न्याय नहीं मिला। सोनू रानी शर्मा ने आरोप लगाया अपनी शिकायत लेकर वह लखनऊ में मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंची। लेकिन सीएम योगी से मिलने से पहले ही लखनऊ पुलिस उसे अपने साथ ले गयी और सहारनपुर पुलिस के हवाले कर दिया। काफी प्रत्यन करने के बाद किसी तरह उसने अपनी बात सीएम योगी तक पहुंचायी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ने छांगुर को गिरफ्तार कर लिया। छांगुर की गिरफ्तारी के बाद वसीम उर्फ राजू राठौर का परिवार डर गया और अपनी हरकतें बंद कर दी। लेकिन उसका उत्पीड़न करने वाले परिवार के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोनू रानी शर्मा ने सहारनपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह न्याय के लिए हरिद्वार आयी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परमार्थ निकेतन में पांच दिवसीय एक्यूपंक्चर कैम्प का शुभारम्भ

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, डा साध्वी भगवती सरस्वती जी और अमेरिका से आये एक्यूपंक्चर चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ परमार्थ निकेतन की स्वास्थ्य कल्याण के क्षेत्र में नूतन पहल सेवा और मानवता का मार्ग भौगोलिक सीमाओं से परे स्वामी चिदानन्द सरस्वती […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share