रुड़की राजनीति में बड़ी हलचल,पूर्व मेयर को कैबिनेट मंत्री ने दी जान से मारने की धमकी

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आज नगर की राजनीति में उस समय बड़ी हलचल सामने आई। जब पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैबिनेट मंत्री पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दरअसल पूर्व मेयर गौरव गोयल ने एक पोस्ट फेसबुक पर डाली थी, जिसके बाद मंत्री के समर्थक ने उन्हें आवास/कार्यालय पर आकर डराया/धमकाया और पोस्ट डिलीट करने की धमकी दी।

अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे के करीब केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का समर्थक उनके पास आया और धमकी देते हुए बोला कि यदि तुमने फ़ेसबुक पोस्ट डिलीट नहीं की, तो तुम्हे जेल भिजवा दिया जाएगा और उसने मंत्री को फोन कॉल पर लिया हुआ था, जब उन्होंने फोन पर बात करने से इंकार किया, तो मंत्री ने बोला कि गौरव तू नहीं माना, तो तुझे मरवा दूंगा। इस पर वह सहम गए और फोन काट दिया। उन्होंने कहा कि विधायक ओर मंत्री बत्रा शहर की सभी विवादित संपत्तियों में प्रत्यक्ष ओर अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री बनाकर ओर ज्यादा समर्थन दिया है, जिसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है। आज उनके बहनोई और बहन के प्रकरण में हरिद्वार कोर्ट में तारीख थी, मंत्री के आदेश पर पुलिस ने उन्हें (बहन/बहनोई) को वहां से उठवाकर धनौरी के जंगल में छुपा रखा है। जिसकी पोस्ट उन्होंने फेसबुक पर डाली, तो उनके चेले उन्हें धमकी देने उनके पास आ गए, वह इस मामले में कल पुलिस को तहरीर देंगे। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उनकी सुनवाई करेगी, चूंकि मंत्री पद आने के बाद प्रदीप बत्रा ने दबंगई के सभी रास्ते अपनाने शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि एक साफ सुथरी राजनीति करने के बजाए प्रदीप बत्रा गुंडागर्दी पर उतारू हो गया है। एक मंत्री स्वयं अपने ही परिवार के लोगों को जेल भिजवाने तक आतुर ही गया है, ऐसा व्यक्ति शहर के लिए बिल्कुल खतरनाक है। उन्होंने कहा कि कबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शहर के लिए खतरा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share