भवनगणना शुरू, नगर आयुक्त ने सूचना देने में सहयोग करने की की अपील,घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक 

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

सूचनाएं देने में सहयोग करें नागरिक -सत्यापन के लिए आएंगे सुपरवाइजर

रुड़की (आयुष गुप्ता)

रुड़की नगर निगम क्षेत्र में भवनगणना 2027 का कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान करें। भवनगणना के तहत प्रगणक (कर्मचारी) घर-घर जाकर नागरिकों से आवश्यक सूचनाएं एकत्र करेंगे।

नगर निगम के नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि भवनगणना के दौरान प्रगणक निर्धारित प्रारूप के अनुसार भवन से संबंधित विभिन्न जानकारियां लेंगे। भवन स्वामी की ओर से दी जाने वाली इस पूरी जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। इसके बाद सुपरवाइजर द्वारा इन सूचनाओं का सत्यापन भी किया जाएगा। ऐसे में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रगणक और सुपरवाइजर दोनों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे।

उन्होंने बताया कि भवनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार की विभिन्न योजनाएं और नीतियां तय की जाती हैं। इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। भवनगणना कार्य में जुटे कर्मचारी घर घर जाकर यह जानकारी लेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है की भवनगणना कार्य में सभी लोग कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रम से बचें और अधिकृत कर्मचारियों को पहचान कर ही जानकारी साझा करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share