विश्व हिंदू महासंघ में सौरभ भूषण शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान, नई दिल्ली में हुई नियुक्ति

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 22 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा के लिए विख्यात विश्व हिंदू महासंघ, भारत ने आज उत्तराखंड राज्य की संगठनात्मक बागडोर एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के हाथों में सौंपी है। कालकाजी पीठ, नई दिल्ली के पीठाधीश्वर एवं विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने रुड़की के वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ भूषण शर्मा को सर्वसम्मति से उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यक्रम शारदा पीठ नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक नियुक्ति के अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रभास चंद एडवोकेट एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम गोस्वामी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गौरव प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने कहा, सौरभ भूषण शर्मा का संपूर्ण जीवन संगठन और सनातन धर्म के उत्थान के लिए समर्पित है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड में हिंदू चेतना का संचार होगा और महासंघ की विचारधारा जन-जन तक पहुँचेगी। राष्ट्रीय महामंत्री प्रभास चंद एडवोकेट ने कहा, संगठन को सक्रिय करने और युवाओं को धर्म के प्रति प्रेरित करने में सौरभ भूषण की कार्यशैली अद्वितीय है। उत्तराखंड जैसे देवभूमि राज्य में उनकी नियुक्ति संगठन के विस्तार के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम गोस्वामी ने कहा, सौरभ भूषण के पास प्रशासनिक दक्षता और जनसंपर्क का गहरा अनुभव है। अपनी नियुक्ति पर सौरभ भूषण शर्मा ने कहा, ‘विश्व हिंदू महासंघ जैसे प्रतिष्ठित संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है। मैं पूज्य महंत और राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उत्तराखंड, जो स्वयं में देवभूमि है, वहाँ सनातन परंपराओं का संरक्षण और सुदृढ़ीकरण मेरी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर विनोद अग्रवाल जिला महामंत्री गोपाल मंडल, पं. सचिन शर्मा मुख्य पुजारी सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाईन, वंशज ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष मां शाकंभरी देवी सेवा परिवार आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की गंगा घाट पर विशेष गंगा आरती, पूर्व मेयर गौरव गोयल ने गणेश गोदियाल के जन्मदिन पर की पूजा-अर्चना

रुड़की (आयुष गुप्ता) नगर स्थित गंगा घाट पर पंडित रोहित वैदिक द्वारा पूजा-अर्चना एवं गंगा आरती की गई, जिसमें पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। नगर की सुख-समृद्धि तथा राष्ट्र के कल्याण की विशेष कामना की गई, वहीं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share