रुड़की (आयुष गुप्ता)
आज हरिद्वार स्थित रानीपुर मोड़, सिटी काॅम्प्लेक्स में आयोजित संवाद ब्रांडिंग स्टूडियो के भव्य उद्घाटन समारोह में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महाराज ने संस्था की उन्नति एवं सफलता की कामना की तथा उपस्थित जनों के साथ उत्तराखंड की वर्तमान राजनीति, सामाजिक विकास एवं जनहित विषयों पर सार्थक चर्चा की। उद्घाटन समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों के रुप में देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. रजनीश सैनी, फाउंडेशन राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी के द्वारा संवाद ब्रांडिंग स्टूडियो के संस्थापक दीपक पंवार को उनके उज्जवल भविष्य के साथ प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश महाराज एवं जिला अध्यक्ष प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हरिद्वार डाॅ. विशाल गर्ग को देवभूमि जागृति फाउंडेशन के पदाधिकारियों की ओर से पफाउंडेशन के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह में अरुण पाठक, महंत विश्वास आनंद, एस.के. फाउंडेशन संस्थापक अमित सैनी, उत्तराखंड अनुसूचित आयोग सदस्य मनोज गौतम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद बाइंडिंग स्टूडियो के संस्थापक दीपक पंवार द्वारा उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

