रुड़की (आयुष गुप्ता)
न्यू आदर्शनगर में मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे काॅलोनीवासियों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए यहां मोबाइल टावर नहीं लगने दिया जाएगा।
झंडा चैक के समीप प्रस्तावित मोबाइल टावर को लेकर काॅलोनीवासियों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना था कि टावर लगने से क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसी मांग को लेकर काॅलोनीवासी धरने पर डटे हुए थे। वहीं जिस भवन पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा था, उसके स्वामी ने काॅलोनीवासियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक टावर लगाने के कार्य पर रोक नहीं लगती, उनका धरना जारी रहेगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद सचिन कश्यप ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट से वार्ता कर काॅलोनीवासियों की समस्याएं उनके समक्ष रखी। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की है और फिलहाल टाॅवर लगाए जाने के कार्य को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं और हितों का पूरा सम्मान किया जाएगा। पार्षद सचिन कश्यप ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताया। धरना-प्रदर्शन में विजय कुमार, सुनीता गोस्वामी, लव कुश गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, नीलम निधि, विजय धीमान, रविंदर धीमान, डिंपल धीमान, प्रदीप कश्यप, अंशुल सैनी, अक्षय चैधरी, श्याम सिंह, रोहित कश्यप, बृजेश, सागर अग्रवाल, अरविंद कपिल, रामकिशन, शोभित नामदेव, रोशन लाल, सोहेल सलमानी, अखिल चैधरी, रोहित सिंह, सात्विक कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, दानिश, परवीन, योगेंद्र सिंह, मंजू कश्यप, गीता कश्यप, तूलिका, सनौद कश्यप, नीलम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

