खानपुर (आयुष गुप्ता)
विलेज डवलपमेन्ट सोसायटी भगवानपुर की ओर से नेशनल कन्या इण्टर काॅलेज, खानपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को सन्तुलित आहार एवं मोटे अनाज के प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया।
परियोजना निदेशक राजबहादुर सैनी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये बताया कि आहार का उद्देश्य शरीर को ऊर्जा प्रदान करना, शारिरिक वृद्धि और विकास में सहायता प्रदान कर ऊतकोें की मरम्मत करना व रोगों से शरीर की रक्षा कर स्वास्थ्य प्रदान करना हैं। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुरूप संतुलित आहार ग्रहण करने पर जोर दिया, ताकि शरीर को सभी आवश्यक तत्व प्रचुर मात्रा में मिल सके। सोसायटी की काउन्सलर काजल सिंह ने कार्यशाला में छात्राओं को अवगत कराया कि मैदानी क्षेत्र में पहाडी क्षेत्रांे की अपेक्षा लोग अधिक बीमार होते है, क्योंकि पहाडी क्षेत्र में लोग मोटे अनाज का ही प्रयोग करते है, जिसे सुपर फूड कहा जाता है। फील्ड वर्कर कुश अग्रवाल तथा विभोर शर्मा ने कहा कि हमें भोजन समय के अनुसार ही करना चाहिये तथा जंक फूड व फास्ट फूड से बचना चाहिये। भोजन में हरी सब्जियों का अधिकाधिक प्रयोग आवश्यक हैं। खाना खाने से पहले व बाद में हाथों की साबुन से धुलाई व सफाई को जरूरी बताया। काॅलेज प्रबंधक डाॅ. घनश्याम गुप्ता व प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने एन0जी0ओ0 पदाधिकारियों का आभार जताया तथा बालिकाओं व शिक्षक- शिक्षिकाओं को स्वास्थ्य प्रद उपयोगी जानकारी देने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, सविता धारीवाल, मीनू यादव, पंकज कुमार, मिनाक्षी, पारस कुमार, विजय कुमार, गायत्री, कुशमणि चैहान, बबीता देवी, संजय गुप्ता, अनुराधा, वन्दना जोशी, काजल देवी, रूबी, स्वस्ति त्यागी, विशाल कुमार, ओमपाल सिंह, सुन्दर, अशोक कुमार, बृजपाल मौजूद रहे।

