रुड़की (आयुष गुप्ता)
अग्निशमन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अग्निशमन अधिकारी रुड़की उदयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में फायर स्टेशन रुड़की द्वारा अग्निशमन शमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 अप्रेल तक चलाएं गए जनजागरण अभियान कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के अवसर पर फायर स्टेशन रुड़की से फायर सर्विस वाहनों की रेली निकालकर शहर क्षेत्रांतर्गत लोगों को अग्नि दुर्घनाओं को न्यूनतम करने हेतु पम्पलेट एवं पीएं सिस्टम के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। आमजन व्यावासिक संस्थानों होटल स्वामियों, अस्पताल प्रबंधकों से अपील की गई कि अपने-अपने संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों को अवश्य स्थापित करें, सम्मति जनहानि रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। जनजागरण अभियान कार्यक्रम सम्बन्धित कार्यक्रम चलाए जाने पर सभी शहरवासियों ने फायर सर्विस की प्रशंसा की कि ऐसे कार्यक्रम चलाए जाने में आमजन में जाग्रति उत्पन होती है।

