बेहडेकी सैदाबाद में परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाई, हवन-पूजन और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

ग्राम बेहडेकी सैदाबाद स्थित श्री कन्हैया जी मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा गांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। कार्यक्रम में त्यागी विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेश त्यागी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए, जबकि पंडित हितेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। हवन की पूर्णाहुति महंत कृष्णा नन्द गिरी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। वहीं त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष विनय त्यागी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और बेहडेकी सैदाबाद का यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फाजिलपुर अक्षय त्यागी भी पहुंचे और आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। इस दौरान अनिल त्यागी, पवन वकील, मनोज त्यागी, देवभरत त्यागी, अखिलेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, अर्जुन त्यागी, रिम्पु त्यागी, अपूर्व त्यागी, छोटू पंडित, हिमांशु गौतम, मोनू प्रधान, मोनू ठेकेदार, हरीश त्यागी, सत्यम, काला त्यागी, निशु त्यागी, वाशु त्यागी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक बड़े जनसमागम का रूप दे दिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश भी देकर गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत स्पोर्ट्स अकादमी में सम्मान समारोह, मास्टर्स बैडमिंटन पदक विजेताओं का हुआ अभिनंदन

रुड़की (आयुष गुप्ता) संत स्पोर्ट्स अकादमी, रुड़की में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोवा में सम्पन्न ‘48वीं आॅल इंडिया नेशनल मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप’ के पदक विजेताओं और शहर के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के योगदान को सराहना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share