भारत विकास परिषद अविरल गंगा ने मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज रुड़की में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ किया

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

भारत विकास परिषद की अविरल गंगा शाखा द्वारा मेथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में प्रशिक्षक विपिन चौधरी द्वारा ताइक्वांडो के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वंदे मातरम् गीत के साथ उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर के समापन पर प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

शिविर के प्रथम दिन नीरज मित्तल, ममता चंद्रा, नंद किशोर, विमलेश गिरी, नीलम शर्मा, संगीता, आभा गर्ग एवं नीलम मधोक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बांटी पाठ्य सामग्री,बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर प्राप्त करें सफलता

रुड़की (आयुष गुप्ता) राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पडाव में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई।पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि छात्र-छात्राएं सच्ची लगन और कठिन परिश्रम के साथ सभी छात्र […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share