कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 50 छात्रों को मिला रोजगार का अवसर

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

काॅलेज आॅफ फार्मेसी में अकुम्म्स ड्रग्स एंड फार्मेसुटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार के सहयोग से सफलतापूर्वक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें बी फार्मा, एम फार्मा, डी फार्मा अथवा अलाइड साइंसेज के लगभग 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों को प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक डाॅ. अमित कुमार व प्लेसमेंट निदेशक नीरज सैनी, डाॅ. उत्कर्ष सिंह, डाॅ. ओमवीर सिंह, डाॅ. मंजू लता व अर्पित शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव को असिस्टेंट प्रोफेसर अनश खान एवं रिशाद द्वारा समन्वित किया गया, जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही सहकर्मी सुमन सानू, यशपाल और शीतल नौटियाल सहित अन्य सहयोगियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों से संवाद करने एवं अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आरसीपी यूनिवर्स के चेयरमैन डाॅ. अश्वनी चैधरी ने कहा कि काॅलेज भविष्य में भी ऐसे उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झबरेड़ा में बाबा साहेब की मूर्ति लोकार्पण पर सियासी तकरार, निमंत्रण न मिलने पर नाराज दिखे राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल

रुड़की (आयुष गुप्ता) रविवार को राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल को जब पता चला कि झबरेड़ा में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का लोकार्पण होने जा रहा है। यह सूचना मिलते ही वह अपनी धर्मपत्नी वैजयन्ती माला के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंनेलोकार्पण से पहले ही बाबा साहेब की […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share