रुड़की (आयुष गुप्ता)
भाजपा पार्टी के ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ के अन्तर्गत सुभाष नगर मंडल के पनियाला रोड़ स्थित म्हाड़ी मंदिर में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, भाजपा नेता मुनीश सैनी व महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा नीलकमल शर्मा की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी तोमर के संयुक्त नेतृत्व में स्वच्छता व सफाई का कार्यक्रम किया गया, जिसके अंतर्गत मन्दिर में झाड़ू लगाकर, मूर्तियों को जल से धोकर, व शिवजी का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर म्हाड़ी मंदिर पुजारी व देख-रेख करने वाले पंडित योगेन्द्र पाराशर को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुनीष सैनी, नीलकमल शर्मा, संदीप पुरी व मिनाक्षी तोमर के अलावा भाजपा जिला मंत्री प्रतिभा चैहान, जिला कार्यालय मंत्री गीता मलिक, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा ऐठानी, आशा धस्माना, महामंत्री आरती बोखंडी, जिला मंत्री तृप्ति कंसल, ब्रिजेश शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अनीता शर्मा, पार्षद आकाश कमला कैंथोला, नीता रानी, सरोजिनी, सावित्री नेगी, निर्मला, सुनीता धीमान, मुस्कान, मेघा मित्तल, बिठनु रावत आदि मौजूद रहे।

