विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने जाना उत्तराखंड का मत्स्य मॉडल, सहकारिता से रोजगार की नई राह

ipressindia
0 0
Read Time:6 Minute, 50 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

जिला सहकारी मत्स्य विकास एवं विपणन फेडरेशन लि. हरिद्वार के तत्वाधान में मत्स्य पालन ग्रोथ सेंटर थीथकी कवायदपुर में को-आॅपरेटिव फिश सोसाइटी के तालाब पर विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने भ्रमण किया।

नेपाल देश से आए 40 किसानों के समूह ने हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान किसान नेपाल सिंह कश्यप, जिन्हें प्रधानमंत्री द्वारा हवाई जहाज की यात्रा के दौरान दिल्ली बुलाया था। वही मत्स्य पालन के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के अवाॅर्डों से सुसज्जित नेपाल सिंह कश्यप एक मास्टर ट्रेनर के रुप में विख्यात हैं। उनके यहां उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में मत्स्य पालन का कार्य बहुत अच्छे तरीके से किया जा रहा है। उनके द्वारा उत्तराखंड में 40 से अधिक मत्स्य जीवि सहकारी समितियां का गठन कर हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून आदि जनपदों में मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड में हजारों लोगों को प्रेरणा देकर मत्स्य व्यवसाय में बहुत बड़ा योगदान हासिल किया है। उन्होंने नेपाल से आए हुए किसानों को राहु कत्ल में सिल्वर, बड़ा ग्रास, पंकज और ट्राउट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में हरिद्वार, उधम सिंह नगर में 35 कुंतल से बढ़कर आज 8 से 65 कुंतल प्रति हेक्टेयर में मछली व्यवसाय से उत्पादन कर रहा है और राउटर मछली उत्तराखंड के 18 डिग्री टेंपरेचर से निकलने वाले क्षेत्र में उत्पादन किया जा रहा है। इसका रेट 800 से 1000 रुपये प्रति किलो किसानों को मिल रहा है, जिससे उत्तराखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में मछली पालन के क्षेत्र में शामिल हो गया है। नेपाल सिंह ने जानकारी दी की 11-11 सदस्यों की समिति बनाकर उत्तराखंड में हजारों समितियां मिलकर अमित शाह के निर्देशानुसार सहकारिता को बढ़ावा दे रहे हैं और उद्यान, पशुपालन डेयरी विकास, मत्स्य पालन उद्यमी छोटे-छोटे उद्योग सहकारिता से जुड़े हुए हैं। नेपाल सिंह ने जानकारी दी की भारत में मत्स्य व्यवसाय को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मत्स्य मंत्रालय की अलग से स्थापना की है। राज्य सरकार ने मत्स्य व्यवसाय को कृषि का दर्जा प्रदान कर दिया गया है और किसानों की भांति मत्स्य किसानों को भी काफी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा किसानों को बल प्रदान कर रही है। वहीं दिल्ली से आए हुए सुमित कुमार ट्रेड एवं बिजनेस सोसायटी इंटरनल कोआॅपरेटिव एलाइंस के सदस्य ने बताया कि कोआॅपरेटिव के माध्यम से देशभर में लाखों लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देशन में सहकारिता को बढ़ावा मिला है और विदेशों में भी इसे माॅडल के रुप में विकसित करने में मदद की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे भारतीय किसानों के नवाचार को देखकर नेपाल के किसानों ने उनसे प्रेरणा ली। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपना एक स्थान बना चुके नेपाल सिंह कश्यप आज इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी ट्रेनिंग के लिए बुलाये जा रहे हैं। प्रोफेसर गुरु प्रकाश बीएचयू काशी व नेपाल देश से किसान बुद्धिराज गौतम, दुर्गा बहादुर, लक्ष्मण हितान, गांव थितकी के प्रधान कुलदीप सिंह, मत्स्य विभाग की इंस्पेक्टर प्रियंका रासो, कृषि विभाग से बीएसए मौहम्मद ताहिर, अनिल मलिक भी मौजूद रहे।

नेपाल से आये किसानों के प्रतिनिधि मंडल का भारत के उत्तराखण्ड राज्य में राज्यमंत्री चैधरी अजीत ने अभिनंदन किया और उत्तराखंड के द्वारा किसानों को अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड भारत में अग्रणी राज्य की श्रेणी में है, जो किसानों के हित में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। मंडल अध्यक्ष भाजपा आशीष कुमार ने अपने मंडल में मत्स्य पालन का ग्रोथ सेंटर होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी विदेश से आए हुए अतिथियों का आभार और स्वागत किया गया। मत्स्य विभाग से वरिष्ठ निरीक्षक प्रियंका रासो ने मत्स्य विभाग उत्तराखंड की जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि वर्ष 2026 में 40 प्रतिशत सब्सिडी से बढ़कर राज्य सरकार व केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत की छूट कर दी गई है, जिससे किसानों को और भी अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। उक्त योजना से हजारों किसान मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेहतर तरीके से काम करने को अग्रसर हो रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कुलदीप ने की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार में अंडर-19 बास्केटबॉल खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल, जगजीतपुर (हरिद्वार) में जिला बास्केटबाॅल एसोसियेशन हरिद्वार द्वारा आयोजित 13वीं जिला जूनियर अंडर-19 बास्केटबाॅल चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह में सम्मिलित होकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के द्वारा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका संवर्धन किया इस अवसर पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share