Read Time:1 Minute, 23 Second
कलियर (आयुष गुप्ता)
पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे आॅप्रेशन प्रहार अभियान के तहत एसएसपी के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में बृहस्पतिवार को थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये, इमलीखेडा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य उत्पन्न आपसी विवाद में शान्ति/कानून व्यवस्था भंग करने पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा-170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। जिनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शेखर चैधरी पुत्र रवि कुमार निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर व शुभम प्रसाद पुत्र सोमपाल उर्फ सोपाल निवासी उपरोक्त शामिल रहे। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी शहजाद अली, हे.कां. बबलू कुमार मौजूद रहे।

