चार धाम यात्रा के मार्गों पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सीसीआर के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 50 से अधिक रेहड़ी-ठेली और फड़ हटाए गए। इसके साथ ही रोडीबेलवाला, दीनदयाल पार्किंग से हर की पैड़ी मार्ग तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से हटाया गया। प्रशासन की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इन स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, पैदल मार्ग और गंगा घाटों पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग की अपील भी की। टीम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चौहान समेत संबंधित अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य शारीरिक मानसिक और पर्यावरण स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना

रुड़की (आयुष गुप्ता) श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातक पर महाविद्यालय रुड़की परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में विश्वास दिवस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना चौहान द्वारा मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्या प्रोफेसर डॉ अनुपमा गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share