कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने एडवोकेट प्रीमियम लीग (एपीएल )क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

शहर में आयोजित प्रथम एडवोकेट प्रीमियम लीग (एपीएल )क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ सैनी क्रिकेट अकैडमी, सलेमपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह और जोश के साथ हुई, जहां मंत्री प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के विकास का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर टूर्नामेंट से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अध्यक्ष अनुज सिंह पुंडीर एडवोकेट, उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, सचिव राव नवेद एडवोकेट शामिल रहे।

इसके अलावा संयोजक मंडल में शिव कुमार सैनी एडवोकेट, अकीब जावेद एडवोकेट एवं मनोज चौधरी एडवोकेट की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे खेल भावना, एकता और उत्साह का प्रतीक बताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवा ली,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शिविर का शुभारंभ

रुड़की (आयुष गुप्ता) रुड़की में रोटरी क्लब ऑफ़ रुड़की मिडटाउन एवं मेदांता अस्पताल नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भार्गव नर्सिंग होम में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share