Read Time:1 Minute, 9 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक सोच से प्रेरित प्रख्यात लेखक डाॅ. श्रीगोपाल नारसन द्वारा लिखित ‘श्रीमद्भागवत गीता शिव परमात्मा उवाच’ पुस्तक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार चड्ढा को उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा निदेशक रहे डाॅ. आनन्द भारद्वाज व स्वयं लेखक डाॅ. श्रीगोपाल नारसन ने भेंट की। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार चड्ढा ने इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के विश्व शांति अभियान व श्रीमद्भागवत गीता को लेकर समय-समय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने को राष्ट्र हित में सार्थक कदम बताया। डाॅ. आनन्द भारद्वाज ने पुस्तक को जीवन जीने की कला का प्रतिबिंब बताया।

