कलियर (आयुष गुप्ता)
‘आॅप्रेशन प्रहार’ अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार द्वारा असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध दिये गये निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को थाना पिरान कलियर द्वारा कार्यवाही करते हुये दरगाह साबिर पाक में संदिग्ध/फर्जी खादिम बनकर दरगाह में आने-जाने वाले जायरिनों को अनावश्यक रुप से परेशान कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया तथा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाने वाले 07 व्यक्तियांे को आॅप्रेशन प्रहार के तहत अन्तर्गत धारा-81 पुलिस अधिनियंम में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों में मो0 आसिफ पुत्र मौ0 यामीन निवासी जामा मस्जिद थाना मुगलपुरा जिला मुरादाबाद, सोनू पुत्र नफीस अहमद निवासी इमाम साहब रोड़ वार्ड-1 कलियर, मौ0 मुन्ना पुत्र नफीस अहमद निवासी उपरोक्त, मौ0 खालिद शेख पुत्र मौ0 इकरार निवासी जवाईखेड़ा थाना पिरान कलियर, जुल्फकार शेख पुत्र शरीफ अहमद निवासी वार्ड-1 इमाम साहब रोड़ पिरान कलियर शामिल रहे। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर, हे.कां. रविंद्र बालियान, जमशेद अली, कां. जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

