रुड़की (आयुष गुप्ता)
उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘आॅप्रेशन कालनेमी’ अभियान के अंतर्गत एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए बहरूपिया को बेनकाब करने का कार्य लगातार जारी है। कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र गंगनहर पटरी तथा रेलवे स्टेशन रुड़की के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 10 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए इन्हें धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार फर्जी बाबाओं में पहले नाथ पुत्र अलकनाथ निवासी बसारतपुर थाना राप्ती, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश, फूलचंद पुत्र रामनाथ निवासी मछली शेर बादशाहपुर, जिला जोनपुर उत्तर प्रदेश, राजेश पुत्र बी0के0 मिश्रा निवासी सुखी नदी, जिला हरिद्वार, सुनील पुत्र शिवप्रसाद निवासी भोपाल थाना गांधीनगर, भोपाल, शंकर लाल पुत्र द्वेदीलाल निवासी हिंदूरा, जिला कौशांबी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, गोपाल दास पुत्र मोहनदास निवासी ग्राम शांति नगर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, चेतराम पुत्र जेदू राम निवासी ग्राम जलमाला, थाना बेमेतरा जिला दुआ छत्तीसगढ़, संतोष नाथ पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम देवपुरा थाना सरदाना जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, मुन्ना बाबा पुत्र नाथू सिंह निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार, पूरन सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम कलवा नगला पोस्ट मोनी, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश शामिल रहे। पुलिस टीम में एसएसआई दीप कुमार, एसआई पंकज कुमार, हे.कां. अरविंद भाटी, कां. सुरेंद्र चैहान, अजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।

