मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की के विज्ञान संकाय द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

मदरहुड विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया इसका शीर्षक रीसेंट एडवांसेज इन कंप्यूटेशनल साइंसेज एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी रहा। इसका शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर नरेंद्र शर्मा जी ने किया उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान संकाय और कंप्यूटर विज्ञान संकाय को बधाई देते हुए छात्रों को इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी व्यावहारिक अनुप्रयोग तकनीकी कौशल और तकनीकी विज्ञान के विषय में सभी छात्र-छात्राओं को को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा और शोधऔर तकनीकी शिक्षा की जानकारी दी।

इस संगोष्ठी में डॉ० संजीव कुमार जोशी (डॉ० आर डी एस, ओआईसी डायबर डीआरडीओ, हल्द्वानी, एक्स डिप्टी सी.ई.ओ. ब्रह्मोस एयरोस्पेस एंड सीनियर साइंटिस्ट डी.आर.डी.ओ. हल्द्वानी) , डॉ० एल. एन. ठकुराल (साइंटिस्ट नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलॉजी रुड़की) तथा डॉक्टर एम. जी. एच. जैदी (प्रो० जीबी पंत यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी पंतनगर) मुख्य अतिथि रहे।

अपने संदेश में डॉ० एम. जी. एच. जैदी, डॉ० एल. एन.ठाकुराल व डॉ० संजीव कुमार जोशी जी ने छात्रों को नए-नए शोध के विषय में जानकारियां दी और शोध क्षेत्र में अपने अनुभव सभी के साथ साझा किये व छात्रों का मार्गदर्शन किया।

इस आयोजन के समन्वयक प्रो० विकास गुप्ता अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय ने भी छात्रों को तकनीकी शिक्षा व कंप्यूटर से संबंधित शोध शिक्षा पर जानकारी दी। उन्होंने बतलाया कि आज के युग में कंप्यूटर शिक्षा से शोध कार्य अति सरल हो गया है इसलिए कंप्यूटर ज्ञान शोध के लिए अति आवश्यक है।

डॉ० रविंद्र कुमार विश्वकर्मा ने भी इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रियंका के द्वारा किया गया। इस संगोष्ठी में २०० से अधिक छात्र छात्राएं और शोधार्थी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर प्रो० अवधेश कुमार कौशल , प्रो० संदीप कुमार तिवारी ,डॉ० सोनिया सिंह, डॉ० वाणी शर्मा ,डॉ० सुप्रिया दुबे ,मिस्टर वरुण ,मिस लवली ,मिस दीक्षा, मिस्टर अरुण त्यागी, मिस्टर पंकज , मिस्टर नवनीत , मिस गायत्री, मिस्टर अभिषेक,मिस्टर विष्णु ,मिस्टर दीपांशु व मिस्टर सचिन सैनी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share