2027 चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूती, गौरव गोयल की एंट्री अहम

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

पूर्व मेयर गौरव गोयल हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ दिया। इसके बाद वह लगातार जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने झबरेड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेहद नजदीकी चैधरी ओमवीर सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। वही पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, उसका वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सर्व समाज के लोगों ने बलिदान दिया और इसमें गांधी परिवार की बड़ी भूमिका रही। देश की जनता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की ओर टकटकी लगाये देख रही है। वही जानकारी देते हुए चैधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि गौरव गोयल पूर्व में निर्दलीय रुप से रुड़की नगर निगम के मेयर चुने गए थे। उनकी रुड़की में सर्व समाज के लोगों में बेहद मजबूत पकड़ है और सभी वर्गों के लोग उनका सम्मान करते हैं। पार्टी में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी हाईकमान कदम फूंक फूंक कर रखेगा और विजयी दिलाने वाले मजबूत प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर आगे बढ़ रही है। चैधरी ओमवीर सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात करते है, जबकि हमारी पार्टी सभी को जोड़ने की बात करती है। देश की जनता आज रसोई गैस को लेकर बेहद परेशान है। इस सरकार में काला बाजारी बढ़ी है और लोग चक्कर काटने को मजबूर है। चैधरी ओमवीर सिंह ने कहा की गौरव गोयल के पार्टी में आने से निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को बड़ा फायदा होगा और उनका जो अनुभव है, वह पार्टी के काम आएगा। वह राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं। इस बार के चुनाव में निश्चित रुप से पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनेगी। वही चैधरी ओमवीर सिंह के आवास पर पहुंचे गौरव गोयल का उन्होंने जोरदार स्वागत किया तथा पटका पहनाकर सम्मान किया। बताया गया है कि कांग्रेस में गौरव गोयल की एंट्री करने में चैधरी ओमवीर सिंह की बड़ी भूमिका रही। बहरहाल कुछ भी हो, जिस तरीके से पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है, निश्चित रुप से कांग्रेस पार्टी को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

रुड़की (आयुष गुप्ता) एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देश पर वारन्टियांे की शत-प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमें गठित की गई। गठित टीम द्वारा बुधवार को न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी उमेश पुत्र मंगतराम […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share