गंगनहर पुलिस की कार्रवाई: भेष बदलकर ठगी करने वाले 6 फर्जी बाबा हिरासत में

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र गंगनहर पटरी तथा रेलवे स्टेशन रुड़की के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 6 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए इन्हें धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। इन फर्जी बाबाओं में असगर पुत्र अकबर (उम्र 50 वर्ष) नि0. कलियर थाना कलियर, मुख्तयार पुत्र नौसे (उम्र 60 वर्ष) नि0. मुरादाबाद थाना दमेरा पुलिस चैकी उ0प्र0, मूलचन्द पुत्र रामनाथ (उम्र 60 वर्ष) नि0. जोनपुर तहसील मच्छली सेल उ0प्र0 उम्र 60 वर्ष, चटनीभाव पुत्र पलातनाथ (उम्र 55 वर्ष) नि0. मेहवड थाना कलियर, राजेश सिंह पुत्र किशोर (उम्र 60 वर्ष) नि0. सुखी नदी हरिद्वार, विरेन्द्र पुत्र इलम सिंह (उम्र 43 वर्ष) नि0. सामली रोड मु0नगर शामिल रहे। पुलिस टीम में एसएसआई दीप कुमार, एसआई पंकज कुमार, अ.उ.नि. कांता प्रसाद, हे.कां. अरविंद भाटी, कां. सुरेंद्र चैहान शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झबरेड़ा से तबादले पर यादगार बने थानाध्यक्ष अजय शाह: सख्त कार्रवाई और जनसरोकारों से जीता जनता का दिल

रुड़की (आयुष गुप्ता) थानाध्यक्ष अजय शाह का झबरेडा से स्थनानांतरण कर दिया गया, लेकिन वह अपने पीछे ऐसे कार्य कर गये, जिन्हें कभी भुलाया नही जा सकेगा। करीब 6 माह पूर्व उन्होंने यहां कमान संभाली थी तथा जो भी मुकदमें दर्ज हुए, उनके आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share