एनआईएच रुड़की के इंजीनियर मुकेश शर्मा का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह, 38 वर्षों की सेवाओं को सराहा

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

राष्ट्रीय जल विज्ञान रुड़की में कार्यरत इंजीनियर मुकेश शर्मा अपनी 38 वर्ष की सेवा पूरी करने के उपरांत संस्थान से रिटायर्ड हो गए। एनआईएच में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रुड़की पहुंचकर इंजीनियर मुकेश शर्मा को रिटायरमेंट की बधाई दी। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि मुकेश शर्मा बेहद ईमानदार और अपने कार्यों के प्रति समर्पित अधिकारी रहे। संस्थान के विकास में हमेशा इनका योगदान रहा है। उनके उत्कृष्ट कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के निदेशक डाॅक्टर वाईआरएस राव ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर चैधरी धीर सिंह, बीके शर्मा, अरुण कुमार, प्रदीप शर्मा, गौरव शर्मा, लक्ष्मी नारायण ठकराल, सुखपाल शर्मा, महासचिव नरेश जोलान, नरेश सैनी, चारु पांडे सहित संस्थान के कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूकेडी का निजी स्कूलों पर हमला: महंगी किताबों और जबरन खरीद के खिलाफ सीएम को भेजा ज्ञापन

रुड़की (आयुष गुप्ता) उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) रुड़की इकाई ने निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ जोरदार आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान ने कहा कि निजी स्कूल एनसीईआरटी के साथ महंगी निजी प्रकाशन की […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share