हरिद्वार (आयुष गुप्ता)
आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार में वार्षिक ग्रह परीक्षा 2026 का परीक्षा फल जारी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य(शिक्षाराज इंटर कॉलेज सुल्तानपुर) सुकरम सिंह सैनी रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति ज्वालापुर सुरेश चंद चौहान ने की
पूर्व प्रधानाचार्य सुकरम सिंह सैनी ने कहा, “शिक्षा एक अनमोल रतन है जो हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं और जिन छात्रों ने अच्छे अंक नहीं लिए हैं। उन्हें और आगे मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। और समय-समय पर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यहां पर सांस्कृतिक और खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके लिए मैं सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को बधाई देता हूं। पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति ज्वालापुर सुरेश चंद चौहान ने कहा, “शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। मैं सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करता हूं। और उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों के पास शिक्षा प्राप्त करने के अनेकों साधन है जिसमें कंप्यूटर ,मोबाइल फोन, लैपटॉप, गूगल और अन्य माध्यम हे जो शिक्षा में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। हमें इनका प्रयोग करके अपनी शिक्षा को और प्रभावी बनाना चाहिए और उनके दुष्प्रभाव से बचना चाहिए।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर कोई भी छात्र/ छात्रा प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उसे लगातार परिश्रम करना होगा उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन का होना भी बहुत आवश्यक है। अनुशासन और शिक्षा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से शिक्षा का प्रचार और प्रसार कर रहा है। और यहां से पास होकर गए कई छात्र बड़े-बड़े पदों को सुशोभित कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विकास कुमार ने किया। कक्षा में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कक्षा 6 में वंदना (प्रथम), क्रिस्टी (द्वितीय) और विनीत (तृतीय) स्थान पर रहे।
कक्षा 7 में आयुषी कर्णवाल (प्रथम), मुस्कान (द्वितीय) और साक्षी (तृतीय) स्थान पर रही।
कक्षा 8 में क्रिश (प्रथम), जिया शेरवाल (द्वितीय), और अनित (तृतीय) स्थान पर रहे।
कक्षा 9 बालिका वर्ग में वंशिका (प्रथम), नीलू (द्वितीय) और निधि (तृतीय) स्थान पर रही।
कक्षा 9 बालक वर्ग में मनीष (प्रथम), आवेश चौहान (द्वितीय)और लक्की सैनी (तृतीय) स्थान पर रहे।
कक्षा 11 कला वर्ग में शीतल (प्रथम), राधिका वर्मा (द्वितीय) और वैष्णवी (तृतीय) स्थान पर रही।
कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में मिस्बा (प्रथम), कनक चौहान (द्वितीय) और प्रियांशी (तृतीय) स्थान पर रही।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, चंदकिरण सिंह बीडीसी सदस्य, युवा नेता नीतीश चौधरी उर्फ चीनू चौधरी, रेनू चौधरी पत्रकार सचिन कुमार आर्य, अध्यापक सुदेश कुमार,अनुपमा चौहान, सतीश शास्त्री, सुभाष चौहान, अरुणा यादव, जीवेंद्र सिंह तोमर, अजय यादव, सुरेंद्र कुमार, शाहिद अली, अनीता चौहान, सुरेंद्र कुमार, कामेश कुमार, छवि सैनी, वीर सिंह, सुभाष चौहान ,रिशिपाल यादव,रवि कुमार, प्रदीप कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

