ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा किया गया

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 7 Second

चारधाम यात्रा के वाहनों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित सुनिश्चित किया जाएगा

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्धघाटन परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा किया गया।

ग्रीन कार्ड प्रणाली के अंतर्गत चारधाम यात्रा में सम्मिलित व्यावसायिक वाहनों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रणाली न केवल वाहनों की फिटनेस की पुष्टि करती है, बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित वाहन की समस्त जानकारी त्वरित रूप से उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगी। वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रीन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात निकटतम परिवहन कार्यालय में वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाने के उपरांत ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन कार्ड प्रणाली को ऑनलाइन माध्यम से प्रभावी रूप से लागू करने में योगदान के लिए हिमांशु कुमार, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) एवं रमन पुंडीर, संयुक्त निदेशक (आईटी), एनआईसी उत्तराखंड द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, राजीव मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, सुनील शर्मा, उप परिवहन आयुक्त, शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, तथा डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन आरटीओ (प्रशासन) देहरादून सम्भाग, श्री संदीप सैनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार, निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार, नेहा झा, एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की, जितेंद्र चंद, एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की, कृष्ण पलारिया द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। साथ ही एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलें निरंतर जारी रहेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैत्री कन्या गुरुकुलम का वार्षिक उत्सव, गरीब बेटियों को शिक्षा-संस्कार दे रही मैत्री कन्या गुरुकुलम : गौरव गोयल

रुड़की (आयुष गुप्ता) मैत्री कन्या गुरुकुलम,मुंडाखेड़ा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से बनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर भजनों तथा राष्ट्रभक्ति गीतों से हुआ।मैत्री कन्या गुरुकुल विगत पचास वर्षों से असहाय व निर्धन परिवारों की बेटियों को निशुल्क शिक्षा तथा वैदिक संस्कार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।मैत्री कन्या […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share