रुड़की में दादी जानकी स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ब्रह्माकुमारीज ने किया सद्गुणों का स्मरण

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

ब्रह्माकुमारीज रुड़की सेवा केंद्र द्वारा ब्रह्माकुमारीज चीफ रही राजयोगिनी दादी जानकी के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्र संचालिका बीके गीता दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बीके दीपिका ने दादी जानकी के सद्गुणों को याद करते हुए उन्हें मनसा, वाचा, कर्मणा से परिपूर्ण बताया। वही बीके सपना ने दादी जानकी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित एक कविता सुनाकर सबको भाव-विभोर कर दिया। जबकि अध्यक्षीय उदबोधन में बीके गीता दीदी ने दादी जानकी द्वारा की गई देश विदेश की रूहानी सेवाओं का उल्लेख कर उन्हें परमात्मा शिव की लाडली बेटी बताया। दादी जानकी कहा करती थी, मैं कौन, मेरा कौन, जिसका अर्थ भी वे बताती थी कि मैं एक आत्मा हूं और मेरा एक मात्र परमात्मा है। दादी जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिये गए 16 संकल्पों को आत्मसात करने का भी सभी भाई बहनों ने निश्चय किया। कार्यक्रम में बीके पारुल, श्रीगोपाल नारसन, रामकुमार, शिवकुमार, लक्ष्मण सिंह, कल्याण सिंह, पूनम शर्मा, रेखा, अमरेश, अंकित राठौड़, विनय गुप्ता, अनिल कुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल इंडिया सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, पंचायत राज और सीनियर-11 की धमाकेदार जीत

रुड़की (आयुष गुप्ता) मोंटफोर्ट ग्राउंड के प्रांगण में आॅल इंडिया डिपार्टमेंट सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूजा गुप्ता (चेयरपर्सन, होटल सचिन इंटरनेशनल), ए.पी. सिंह (नील हिमालय हाॅस्पिटल), मोंटफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम, उप-प्रधानाचार्य […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share