पेशेवर जमानती गैंग सरगना सहित 02 गिरफ्तार, पूर्व में गैंग के 03 सदस्य को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

रोशनाबाद (आयुष गुप्ता)

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ( सीजेएम ) कोर्ट रोशनाबाद में जमानतियों द्वारा न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करने व आरोपियों के पेशेवर जमानती होने पर 23 मार्च को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के आदेश पर कमलेश, उज्ज्वल व नरेश को जेल भेजा गया था। फर्जी व पेशेवर जमानतियों की कुंडली खंगालते हुए पुलिस टीम ने आज को इस गैंग के कथित सरगना/ मास्टरमाइंड सरफराज व एक अन्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया।विवेचना में सामने आया है कि मास्टरमाइंड सरफराज ने सतीश के साथ मिलकर जीएम द्वितीय कोर्ट में प्रचलित मुकदमे शैलेंद्र बनाम साक्षी में लगाकर श्रीमती साक्षी तिवारी की जमानत ली है।

उक्त जमानत में इस्तेमाल जमीन के कागजात वास्तव में सतीश नाम के ही किसी अन्य व्यक्ति के हैं। आरोपियों ने झूठे साक्ष्य, कथन तथा शपथ पत्र देकर माननीय न्यायालय को गुमराह करते हुए जमानत ली गई थी।जमानत में लगाए गए जमीन के कागजात के वास्तविक स्वामी को यह जानकारी ही नहीं थी कि उसकी जमीन की फर्द का उपयोग किया गया है। सरफराज पुत्र उमरदराज निवासी मोहल्ला चौहनान कोतवाली ज्वालापुर व सतीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना पथरी का चालान कर दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के शिक्षक को मिला रिसर्च अवॉर्ड 

धनौरी (आयुष गुप्ता) हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राहुल देव को एक्सीलेंस इन टीचिंग ट्रेंनिंग रिसर्च अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड उन्हें श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में प्रदान किया गया। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share