धार्मिक नगरी वृंदावन के सेक्टर-32, रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम का भव्य लोकार्पण समारोह आज आध्यात्मिक वातावरण में हुआ सम्पन्न

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 43 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

धार्मिक नगरी वृंदावन के सेक्टर-32, रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम का भव्य लोकार्पण समारोह आज आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के अनेक प्रतिष्ठित संत, विद्वान एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत, उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश मोहन यादव, पूर्व गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती, साध्वी ऋतम्भरा दीदी तथा जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के मुख्य यजमान डाॅ. अभिषेक वर्मा (मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक शिवसेना एनडीए गठबंधन और चुनाव) के द्वारा सम्पन्न हुआ। आयोजन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक समरसता का अद्वितीय संगम रहा, जिसमें देशभर से आए संतों, विद्वानों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अपने संबोधन में मोहन भागवत ने सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। साध्वी ऋतम्भरा दीदी ने आत्मचिंतन एवं सत्कर्मों को जीवन का आधार बताया, जबकि आरिफ मोहम्मद खान ने भारतीय संत परंपरा को ज्ञान एवं संस्कृति का प्रमुख आधार बताया। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश मोहन यादव ने कहा कि ऐसे आश्रम सनातन संस्कृति के संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है तथा आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान देश की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिजोरम का चापचार कुट (बाँस नृत्य) विशेष आकर्षण रहा, जबकि हनुमान चालीसा पर युवाओं की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूर्वोत्तर भारत सहित लेह-लद्दाख की प्रस्तुतियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त रुप से प्रस्तुत किया। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अपने संबोधन में समाज सेवा, त्याग एवं मानव कल्याण को संत परंपरा का मूल उद्देश्य बताया। जीवन दीप आश्रम के अध्यक्ष स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने बताया कि यह आश्रम सनातन धर्म सेवा और हिंदुत्व के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित रहेगा तथा आने वाले दिनों में देश के अन्य शहरों में भी आश्रम की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में डाॅ. अभिषेक वर्मा ने सभी संतों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञानदीप आश्रम आध्यात्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक सेवा का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने आश्रम के माध्यम से शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा युवाओं को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में अक्षय प्रताप सिंह रुड़की जिला महामंत्री, अरविंद कश्यप व्यापार मंडल अध्यक्ष, सौरभ सिंघल, एसएन गोयल, कमल सैनी, रोमा सैनी, निरोत्तम योगी, विकाश गिरी, सौरभ चैधरी, संदीप सिंह मीडिया प्रभारी आश्रम आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सिद्ध स्रोत स्थित वन गुर्जर बस्ती में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

रुड़की (आयुष गुप्ता) हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सिद्ध स्रोत स्थित वन गुर्जर बस्ती में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share