रुड़की में जरूरतमंदों को इंडियन ऑयल के 5 किलो गैस सिलेंडर वितरित, मजदूरों-छात्रों के चेहरों पर खुशी

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

जनपद हरिद्वार क्षेत्र में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जब प्रवासी मजदूर और पढ़ाई के लिए घर से बाहर कमरा लेकर रह रहे छात्रों को 5 किलोग्राम के एफएलटी सिलेंडर इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन की ओर से लगभग 150 जरूरतमंद मजदूर और कुछ छात्रों को वितरित किए गए। यह सराहनीय कार्य प्रदेश प्रमुख स्वर्ण सिंह के प्रयासों से संभव हो पाया है। इस अवसर पर रुड़की क्षेत्र की इकौना इंडिया ओएमटेक आदि इंडस्ट्री के परिसर में सिलेंडर से भरी गाड़ी के साथ इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन तथा एकता गैस सेवा की टीम पहुंची। जहां मजदूरों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन के अधिकारी मयंक कुमार, एकता गैस सेवा के स्वामी मुकेश सैनी व उनकी टीम ने मजदूरों को सिलेंडर वितरित किए। साथ ही कुछ छात्रों को भी यह 5 किलोग्राम के सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। मुकेश सैनी ने बताया कि एफएलटी सिलेंडर प्राप्त करने के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता है। यह सुविधा पूरे देश में किसी भी गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि काॅर्पोरेशन का उद्देश्य सभी जरूरतमंद लोगों को समय पर गैस उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि काॅरपोरेशन प्रयास कर रहा है किसी को भी गैस के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। सिलेंडर प्राप्त करने वाले श्रमिकों और एक छात्रा ने बताया कि यह काॅरपोरेशन की एक सराहनीय पहल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन स्माइल: गंगनहर पुलिस ने लापता 14 वर्षीय बालक को नई दिल्ली से सकुशल किया बरामद

रुड़की (आयुष गुप्ता) कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ‘आॅप्रेशन स्माइल अभियान’ के तहत कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय लापता बालक को नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। बालक के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के कार्य की सराहना की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share