इमलीखेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 325 मरीजों ने उठाया लाभ, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में हिमालय हाॅस्पिटल जौलीग्रांट के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
गुरुवार को आयोजित इस शिविर में मरीजों को निःशुल्क जांच, दवाइयों का वितरण और विशेषज्ञ डाॅक्टरों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राव अकरम, डाॅ. दिल्ली रमन एवं फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार ने किया। शिविर में हिमालय हाॅस्पिटल जौलीग्रांट से आए विशेषज्ञों में डाॅ. मोहित (इंटरनल मेडिसिन), डाॅ. अनमोल, डाॅ. नासी (बाल रोग विशेषज्ञ), डाॅ. अंजली (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डाॅ. अक्षय सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राव अकरम ने बताया कि शिविर में लगभग 325 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में ही डिलीवरी कराना जरूरी है, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान नेहा चेहल, किरण नाथ, भावना, नर्सिंग अधिकारी मनीष सैनी, रविंद्र प्रताप, अरविंद सैनी, मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन प्रहार: झबरेड़ा पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार

झबरेड़ा (आयुष गुप्ता) पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए गए आॅप्रेशन प्रहार में वांछित अपराधियों, वारंटी अभियुक्तों, इनामी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गये अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में झबरेडा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वारण्टी लियाकत पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम हरजौली झोझा, को जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share