उत्तराखंड में मां सहित 3 बच्चों की हत्या, मचा हड़कंप, होली के दिन से नहीं दिखा परिवार

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

देहरादून । सदर कोतवाली क्षेत्र के घिरौली के जोशीगांव में महिला समेत उसके तीन मासूम बच्चों की हत्या का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। मृतका का पति गायब है। शव लगभग सप्ताह भर पुराने हैं। दुर्गंध उठने से गुरुवार शाम घटना का पता चला। रात में पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

मूल रूप से कपकोट तहसील के शामा निवासी भूपाल राम घिरौली जोशीगांव में गोविंद बिष्ट के मकान में किराए पर रहता है। गुरुवार शाम कुछ युवक मकान की ओर पानी की लाइन ठीक करने पहुंचे। उन्हें वहां दुर्गंध का एहसास हुआ। इस पर देहरादून में रहने वाले गोविंद बिष्ट से संपर्क किया। उन्होंने कोतवाल कैलाश नेगी को फोन पर जानकारी दी।
कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो वहां भूपाल राम की 35 वर्षीय पत्नी नीमा देवी, 14 वर्षीय बेटी अंजलि, आठ वर्षीय बेटा कृष्णा और छह माह के भास्कर के शव पड़े थे। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि अंदर चार लाशें देखकर सभी दंग रह गए। एक बिस्तर पर नीमा देवी का और कुछ दूरी पर अलग-अलग तीन बच्चों के शव थे। ग्रामीणों के अनुसार जिस मकान में घटना हुई है, वह गांव के किनारे है। इस कारण वहां लोगों का आना-जाना कम ही होता है। ग्रामीणों ने बताया कि छलड़ी के दिन आठ मार्च से परिवार का कोई सदस्य नहीं दिखाई दिया। गुरुवार को शव मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना छलड़ी के दिन की ही हो सकती है। परिवार का मुखिया भूपाल राम मजदूरी और गाजे-बाजे का काम करता था। उस पर काफी कर्ज भी था। मूल रूप से कपकोट के शामा क्षेत्र का रहने वाला है। उसने पिछले कई माह से किराया भी नहीं दिया था। भूपाल राम के विरुद्ध 10 मार्च को ठगी का मुकदमा स्थानीय निवासी सीमा देवी ने कोतवाली में दर्ज कराया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

गैरसैंण । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share