नेपाल के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का क्लीन स्वीप: शूटिंग बॉल टीम ने 5-0 से रचा इतिहास

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

भारतीय शूटिंग बाॅल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर अपना परचम लहराते हुए नेपाल के विरुद्ध आयोजित टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। काठमांडू में 7 से 9 अप्रैल तक चली इस द्विपक्षीय श्रृंखला में भारत ने नेपाल को 5-0 से करारी शिकस्त देकर क्लीन स्वीप किया। भारतीय दल ने बालक और बालिका, दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

भारतीय टीम की इस प्रचंड जीत की पटकथा कप्तान ध्रवराज सिंह और उप-कप्तान सूरज चैधरी के नेतृत्व में लिखी गई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने गजब का तालमेल और अनुशासन दिखाया। कप्तान ध्रवराज के आक्रामक खेल और सूरज चैधरी की रणनीतिक सूझबूझ के आगे नेपाली टीम असहाय नजर आई। अंततः भारत ने सभी मैचों में जीत दर्ज कर श्रृंखला अपने नाम की।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एशियाई शूटिंग बाॅल महासंघ के महासचिव रवींद्र सिंह तोमर ने विजेता टीम को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर केशव बिष्ट, मोहम्मद नजीर खान, जीतराज तोमर और डाॅक्टर ओ.पी. माचरा, अतुल तोमर सहित खेल जगत के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना की प्रशंसा करते हुए इसे दक्षिण एशियाई खेलों के लिए शुभ संकेत बताया। यह जीत उत्तराखंड के लिए भी विशेष रही, क्योंकि राष्ट्रीय टीम में राज्य के चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई। उप-कप्तान के रुप में सूरज चैधरी का चयन प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि रहा। इनके साथ ही हरिद्वार के सैम अली, पौड़ी गढ़वाल के अभिषेक कुमार और बालिका वर्ग में तनु शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का दिल जीत लिया।

पारंपरिक खेलों में बढ़ रहा है उत्तराखंड का दबदबा

शूटिंग बाॅल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे राज्य के खेल इतिहास का स्वर्णिम पल बताया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि शूटिंग बाॅल भारत की माटी से जुड़ा पारंपरिक खेल है। उत्तराखंड में जिस तरह से इसका स्तर ऊंचा हो रहा है, उससे आने वाले समय में राज्य से कई और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर के खेल प्रेमियों ने टीम और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इमलीखेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 325 मरीजों ने उठाया लाभ, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

कलियर (आयुष गुप्ता) इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में हिमालय हाॅस्पिटल जौलीग्रांट के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। गुरुवार को आयोजित इस शिविर में मरीजों को निःशुल्क जांच, […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share