रुड़की (आयुष गुप्ता)
बीती रात्रि 10 बजे के करीब मंगलौर से कार्य निपटाकर तीन युवक बाईक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह झबरेड़ा में स्थित किसान चैक के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक डम्पर ने उन्हंे टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल बताये गये है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेडामुगल गांव निवासी शहजाद पुत्र इस्तकार, साजिद पुत्र रियासत व जावेद पुत्र रियासत मंगलौर में कार्य निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर स्थित झबरेड़ा में किसान चैक के पास पहंुचे, तभी सामने से आ रहे एक डम्पर ने उन्हे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सडक पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसमें शहजाद की सडक दुर्घटना मंे मौत हो चुकी थी और साजिद व जावेद गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका उपचार जारी है। पीडित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि डम्पर चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द पकड लिया जायेगा। बताया गया है कि यह र्दुघटना ट्रक चालक की लापरवाही से हुई। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

