विजिलेंस ने 25,500 रुपये की रिश्वत के साथ वन कर्मी को किया गिरफ्तार

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

देहरादून (आयुष गुप्ता)

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कार्य से जुड़े भुगतान और पंजीकरण नवीनीकरण के नाम पर शिकायतकर्ता से 25,500 रुपये की घूस मांगी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज मामले में आरोपी नवीन नौटियाल, जो वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू/फॉरेस्टर के पद पर तैनात है, को शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी के रूप में वन क्षेत्राधिकारी रेंज जागेश्वर, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा का नाम भी सामने आया है, जिनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूड़की निवासी शिक्षाविद् डॉ. वी.के. शर्मा बने सिक्किम स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति

रूड़की (आयुष गुप्ता) शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं शिक्षा प्रशासक डॉ. वी.के. शर्मा को सिक्किम स्किल्स यूनिवर्सिटी, सिक्किम का कुलपति नियुक्त किया गया। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल रूड़की बल्कि पूरे उत्तराखंड के शिक्षा जगत में खुशी और उत्साह का वातावरण है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share