नारसन ब्लाॅक में भाजपा सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित,बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

नारसन ब्लाॅक में भाजपा सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा सरकार के 4 साल बेमिसाल है। प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, आयुष्मान व नागरिक संहिता के कानून बनाए गये और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रदेश में लागू किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों की झडी लगा दी। ऐसे कार्य देश के इतिहास में कभी नही हो पाये। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश अग्रणीय पंक्ति में आकर खडा हो गया है तथा कहा कि दूसरे देशों में अराजकता का माहौल है। कहीं युद्ध हो रहे हैं, लेकिन हम आज भी अपने देश में सुरक्षित है। सरकार अपना काम तेजी के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे काम कर रहे हैं। प्रदेश में निर्माण कार्यों की झड़ी लगी हुई है। साथ ही कहा कि हमारी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने सभी से कहा कि मातृभूमि के प्रति अपनी बड़ी सोच रखें और धर्म की रक्षा में आगे आए। उन्होंने सभी से आहवान किया कि भाजपा का समर्थन करें। हम सब मिलकर भारत को विकसित देश बनाएंगे, इससे पूर्व कार्यक्रम को राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, पिछडा वर्ग के प्रदेश मंत्री कविंद्र चैधरी, सुशील त्यागी ने भी अपने विचार रखे और प्रभावी ढंग से जनता को सरकार के कार्यों की उपलब्धियां गिनवाई। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का ब्लाॅक प्रमुख नारसन कोमल देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा ब्लाॅक के सभी लोगों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राकेश गिरी, आदित्य रोड, सुदेश चैधरी, अनीस गौड तथा बीडीओ नारसन सुभाष सैनी समेत बडी संख्या मंे अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही तमाम विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीओम विश्वविद्यालय के फाॅर्मेसी विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रुड़की (आयुष गुप्ता) श्रीओम विश्वविद्यालय के फाॅर्मेसी विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों को टीबी (क्षय रोग) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव, समय पर पहचान और समुचित […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share