ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत,बाइक में लगी आग

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

बहादराबाद (आयुष गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर काफी दूर जा गिरे।राहुल और राजकमल ने गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर बहादराबाद पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के बाद सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

मृतक दोनों युवक अलीपुर गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दूरस्त रखने के दिए निर्देश

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री का विजन है कि सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रहे एवं चारधाम यात्रा और आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके इसके लिए विगत दिन मुख्यमंत्री की […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share