राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर  पतंजलि विश्वविद्यालय पहुॅचकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायज़ा

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर  पतंजलि विश्वविद्यालय पहुॅचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लिया तैयारियों का जायज़ा।

हरिद्वार।  पतंजलि योगपीठ के विश्वविधालय  में  02 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रशासनिक अमले के साथ पहुॅचकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा अनुपालन किया जाए। प्रोटोकॉल में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 1 जुलाई को संपूर्ण कार्यक्रम की पूरी रिहर्सल की जाए। रिहर्सल के दौरान यदि कोई कमी सामने आए तो उसे तत्काल दूर किया जाए। सभी कार्य मानकों के अनुरूप ही किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, हरिद्वार एसडीएम जितेंद्र कुमार,डिप्टी कलेक्ट्रेट देवेंद्र सिंह नेगी, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा, रजिस्ट्रार निर्विकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

देहरादून । मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। शपथ में सभी अधिकारियों – कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share