फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी में जमकर झूमे छात्र-छात्राएं 

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second

लंढौरा (आयुष गुप्ता)

चमन लाल महाविद्यालय में फ्रेशर एवं विदाई पार्टी का आयोजन किया गया इसमें स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अरुण हरित एवं कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें स्नातक एवं पर स्नातक के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीत, पाश्चात्य संस्कृति के गीतों पर झूमते नजर आए कार्यक्रम में फैशन शो के दौरान छात्र-छात्राएं अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा में नजर आए। सभी ने रैंप पर अपने व्यक्तित्व से सब का मन मोह लिया। छात्राओं के सामूहिक एवं एकल नृत्य की जमकर प्रशंसा हुई। छात्र-छात्राओं ने गिटार के माध्यम से भी अनेकों गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक खेलों का भी आयोजन किया लकी ड्रॉ एवं कूपन के माध्यम से खेलों का समूह बनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी वितरित किया गया। सभी शिक्षकों ने छात्राओं के उद्देश्य एवं आगामी योजनाओं के विषयों पर भी चर्चा की। सना और ध्रुव ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा मिस फेयरवेल मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर चुने गए जिसमें स्नातक वर्ग में सना ,आर्यन और मोनिका का चयन किया गया तथा वर्षा और अखिल, सलोनी का भी चयन किया गया। प्रतियोगिता में सफल होने पर क्रिश, अमन एवं शिवम को भी पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा जया,निधि, मोनिका वर्षा एवं अखिल की प्रस्तुति लाजवाब रही। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.सुशील उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार की आयोजन से छात्र-छात्राओं का विकास होता है मंच पर आकर हिचकिचाहट खत्म होती है आधुनिक जीवन शैली में जहां समाज प्रभावित है वहीं छात्राएं भी अछूते नहीं है ऐसे में बच्चों के अंदर खेल की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके प्रस्तुति के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम समन्वयक सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ.श्वेता ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की अंत में सभी छात्राओं में स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समय शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार में वार्षिक ग्रह परीक्षा 2026 का परीक्षा फल जारी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य(शिक्षाराज इंटर कॉलेज सुल्तानपुर) सुकरम सिंह सैनी रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति ज्वालापुर सुरेश चंद चौहान ने की पूर्व […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share