रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी के नेतृत्व एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरलाल शास्त्री की अध्यक्षता तथा कलियर विधायक फुरकान अहमद के सानिध्य में रुड़की के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का पुतला दहन कर राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के प्रयास का विरोध करते हुए नारेबाजी की गई तथा भाजपा को चेताया कि वह राहुल गांधी के बारे में सोशल मीडिया पर अनर्गल बयान बाजी बंद करें। महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी एड. ने कहा कि भाजपा जनता के मूल मुद्दों पर फेल हो गई है। न महंगाई कंट्रोल कर सकी, न काला धन लाया गया, न युवाओं को रोजगार दिया गया, न डाॅलर सस्ता हुआ। बल्कि उल्टे भाजपा की सरकार ने पब्लिक सेक्टर की अनेकों कंपनियों को अपने मित्र उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया। क्योंकि अब चुनाव नजदीक है इसलिए मुद्दों से हटकर जनता का ध्यान भटकने का प्रयास भाजपा कर रही है। भाजपा में अगर साहस है, तो मुद्दों पर चुनाव लड़े। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि देश में झूठा प्रचार कर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। राहुल गांधी एक नेक और भले इंसान है। जो इस देश के गरीब, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक, युवा बेरोजगार, किसानों, महिलाओं के मुद्दे बराबर संसद में उठाते आ रहे हैं। वहीं प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि भाजपा बौखला गई है और चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है। इसलिए झूठ का सहारा लेकर सोशल मीडिया पर अनर्गल ब्यानबाजी कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरलाल शास्त्री ने कहा कि रुड़की महानगर कांग्रेस समय-समय पर जनता के मुद्दे उठाती रहती है और भाजपा का यह कदम जिसमें राहुल गांधी को रावण बताया गया है, न केवल निंदनीय है बल्कि राजनीति की गिरावट को दिखा रहा है। इस अवसर पर राजवीर रोड ने भी भाजपा की कड़ी निंदा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी के उपरांत पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में नीरज सैनी, अजय चैधरी, आशीष चैधरी, हेमेंद्र चैधरी, संजय पाल, मुनफेत अली, सुभाष सैनी, गोपाल नारसन, मुनेश त्यागी, भूषण त्यागी, संजय गुड्डू, अर्चित सैनी, राजकुमार सैनी, लवी त्यागी, बिटटू शर्मा, अरशद अली, भूपेंद्र दीवान, सुशील कश्यप, शकील अहमद, उम्मीद गाजी, प्रधान अरविंद, श्रीमती उदय जैन, नीरज अग्रवाल, वीर सिंह सैनी, राहुल सैनी, सेठपाल परमार, सुरेशचंद शर्मा, मकसूद हसन, नूर आलम, जाहिद, मुस्तकीम, सुभाष चंद्र, जाकिर अली, रईस अहमद, सरफराज रंजन, आकाश, विनोद कुमार, विजय पाल आदि मौजूद रहे।