आईआईटी रुड़की के कन्वेंशन हाॅल में आज कलियर व झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन संबंधी एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आईआईटी रुड़की के कन्वेंशन हाॅल में आज कलियर व झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन संबंधी एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील रुड़की के बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट ने उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसआईआर प्रक्रिया की महत्ता बताई तथा निर्वाचन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं शंकाओं का विस्तार से समाधान भी किया। कार्यक्रम में अपर तहसीलदार श्रीमती शुभांगिनी एवं नायब तहसीलदार रुड़की भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बीएलओ को एसआईआर संबंधी प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के सही उपयोग, मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन कार्य के संबंध में स्पष्ट जानकारी प्रदान करना था, ताकि निर्वाचन कार्य को सुचारु एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना बहुत जरूरी : गौरव गोयल

रुड़की (आयुष गुप्ता) ईद के अवसर पर ईदगाह परिसर में हुए विशाल दंगल का फीता काट उद्घाटन करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना बहुत जरूरी है। आज ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में युवाओं का […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share