रुड़की (आयुष गुप्ता)
शिव मंदिर समिति मतलबपुर द्वारा श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें 1 अप्रैल से उत्सव प्रारम्भ होकर समस्त आयोजन समिति एवं ग्राम वासियों द्वारा सुंदरकांड का सुंदर आयोजन किया गया। तत्पश्चात् सायं समय शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी ग्रामवासी और क्षेत्रीय महानुभाव एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। तत्पश्चात् 2 अप्रैल को प्रातः 8ः00 बजे आयोजकों द्वारा यज्ञ कराया गया, जिसमें यज्ञमान डाॅ. जयपाल सिंह सैनी सपत्नीक रहे। जिसमें सभी ग्राम वासियों एवं क्षेत्रीय महानुभावों द्वारा आहुतियां प्रदान की गई तथा अतिथियों को शिव मंदिर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम मतलबपुर वासियों द्वारा भंडारा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। जन्मोत्सव के मुख्य आयोजक डाॅ. जयपाल सिंह सैनी अध्यक्ष, रमेश चंद सैनी सचिव, प्रेमचंद सैनी कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सुकेंदर सैनी, संजय सैनी, रामलाल प्रजापति, रजनीश सैनी, मुकेश सैनी, पंकज सैनी, विपिन सैनी, प्रेमचंद धीमान, सोनू सैनी, सत्यपाल सैनी, मनोज कुमार पार्षद, जातेश सैनी, अनिल सैनी, ब्रह्म सिंह सैनी आदि के सहयोग से उत्सव सम्पन्न हुआ। जन्मोत्सव में सम्मिलित एवं भंडारा प्रसाद ग्रहण करने हेतु क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, गौरव गोयल पूर्व मेयर रुड़की, मनोज सैनी अध्यक्ष नगर पंचायत इमलीखेड़ा, श्रीमती वैजयंती माला भाजपा नेत्री, युवा भाजपा नेता चैरब जैन, अक्षय प्रताप सिंह जिला महामंत्री भाजपा, आदेश सैनी, श्यामवीर सैनी राज्यमंत्री, राकेश चंद्र तिवारी एमएनए, एसपी गुप्ता एसएनए नगर निगम रुड़की, आर्य हरपाल सिंह सैनी प्रधान आर्य समाज नंद विहार एवं जिला सभा आर्य समाज हरिद्वार, नवनीत पार्षद, आदेश सैनी, राजकुमार सैनी कांग्रेस नेता, मनोज सैनी पूर्व प्रधानाचार्य, अभिषेक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

