हरिद्वार में सीवरेज निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चार धाम यात्रा से पहले पूरा करने के दिए आदेश

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

हरिद्वार नगर क्षेत्रांतर्गत परियोजना प्रबन्धक (गंगा डिविजन) उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए,जिससे कि स्थानीय व्यापारियों,स्थानीय लोगों एवं आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए तथा चल रहे निर्माण कार्यों को तीन शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जो कार्य रात्रि के समय किए जा सकते है,उन्हें रात्रि के समय करे,जो भी निर्माण कार्य दिन में किए जा सकते है, उन्हें दिन में प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनश्चित करे।उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि अपर रोड में चल रहे सीवरेज के निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में कार्य पूर्ण करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए तथा रोड को पीडब्लूडी को हैंडओवर करने के निर्देश दिए ताकि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता से कराए जा सके। इस अवसर पर जीएम गंगा डिविजन उत्तराखंड पेयजल निगम आर के जैन,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,परियोजना प्रबंधक(गंगा डिविजन)उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल,अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान हरीश बंसल,कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पंजीकरण केंद्र और सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई,इस […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share