मंगलौर बाईपास निर्माण पर उठे सवाल: घटिया गुणवत्ता के आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 37 Second

मंगलौर (आयुष गुप्ता)

मंगलौर क्षेत्र के अकबरपुर, टांडा भनेड़ा से होते हुए मंगलौर लंढौरा रोड पर निकलने वाले बाईपास सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार भारी आक्रोश देखने को मिला। लंबे समय से बाईपास की मांग कर रही जनता को उम्मीद थी कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा, लेकिन अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगे है।

बता दंे कि कई वर्षों से चल रही अकबरपुर टांडा भनेड़ा से होते हुए मंगलौर लंढौरा मार्ग पर निकलने वाले बाईपास की मांग क्षेत्र की जनता के लिए काफी राहत भरी रही।इ स बाईपास सड़क के बनने से लगभग दर्जनभर गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। लेकिन जब से इस सड़क पर काम शुरू हुआ है, तभी से लगातार क्षेत्र के लोगों में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर काफी रोष पनप रहा है। टांडा भनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि अलीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाईपास निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग लक्सर द्वारा तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में सामग्री कम मात्रा में डाली जा रही है। जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हो सकती है। इसी को लेकर टांडा भनेड़ा और आसपास के गांवों के लोगों ने एकत्र होकर ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि निर्माण स्थल पर विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं रहता और जब इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाता है, तो वह भी कोई सम्मानजनक जवाब नहीं दे पाते। जिससे ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि विभाग ने जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ, तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं ग्राम प्रधान भगवानपुर चंदनपुर नौशाद का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों का अधिक आवागमन रहेगा, इसलिए सड़क का मजबूत और टिकाऊ होना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस बाबत जब पीडब्ल्यूडी विभाग लक्सर के एक्शन सोनू त्यागी से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह स्वयं लगातार जाकर सड़क निर्माण का निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन अगर सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है, तो इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मुजम्मिल बीडीसी भनेड़ा, मंसूर ठेकेदार, सालिब मुंशी, यूनियन ठेकेदार शमसुद्दीन भट्टे वाले, शहजाद भट्टे वाले, आजम अकबरपुर, इखलाक अकबरपुर, गयूर अकबरपुर, रईस भगवानपुर चंदनपुर आदि गांव से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया फोन व बाइक बरामद

रुड़की (आयुष गुप्ता) विगत 2 मार्च को संजय मुखर्जी निवासी गाजियाबाद उ.प्र. द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए है। प्रकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए सक्रिय की गई पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों ने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share