रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाते हुए भाजपा नमो ऐप की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वाधान में आयुष्मान भवः कार्यक्रम नगर निगम रुड़की में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों की एक टीम रुड़की पहुंची। जहां टीम ने अंगदान के विषय में संपूर्ण जानकारी लोगों को दी एवं अंगदान और प्रतिज्ञा से जुड़े मिथकों पर चर्चा की। नमो ऐप के जिला संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि अंगदान एक मानव जीवन को बचाने और बढ़ावा देने का अद्वित्य और मानवीय कार्य है। हमें इसके महत्व को समझना चाहिए। रोटरी क्लब अध्यक्ष एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने कहा कि अनुदान मानवीय जीवन के लिए एक बड़ा उपहार होता है। यह उन लोगों के लिए जीवन की दूसरी संभावना प्रदान कर सकता है, जो अपने शरीर के अंग को खो चुके हैं। अंगदान द्वारा किसी बीमार व्यक्ति को नये जीवन की आशा प्रदान की जा सकती है। वहीं एम्स ऋषिकेश से आए चिकित्सकों ने अंगदान के विषय में जानकारी दी एवं लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने कहा कि अंगदान द्वारा अंग व्यवस्था की कमी को पूरा किया जा सकता है। बड़ी संख्या में लोग अपने जीवन को खोते हैं। क्योंकि उन्हें उनकी आवश्यकता होती है। रोटरी क्लब के गवर्नर डाॅ. करण सिंह ने अंगदान के पंजीकरण और सहमति प्रदान पत्र के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ऋषिकेश एम्स से आये चिकित्सकोंमेंडाॅक्टर महिपाल चैहान, डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. आलोक सिंह, डाॅ. अंकुर मित्तल, डाॅ. अनूप कुमार मंडल, डाॅ. विकास कुमार पंवार के अलावा भीम सिंह, सतीश सैनी, पंकज नंदा, आदेश सैनी, पूजा नंदा, राजेश चंद्रा, डाॅ. सुरेश चैधरी, सुदेश चैधरी, संजीव मेहंदीरत्ता, डाॅ. मधु सिंह, मनोज नायक, अरविंद प्रधान आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण, रोटरी पदाधिकारीगण, एम्स के चिकित्सक एवं सहयोगी मौजूद रहे।