समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू रोड और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 25 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

नगर निगम सभागार में भाकियू रोड के पदाधिकारियों और प्रशासन, पुलिस, बिजली, लोक निर्माण तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के बीच आयोजित बैठक में किसान नेताओं ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि किसानों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाह ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग की कार्रवाई से किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा, चेतावनी दी कि यदि अगली बैठक में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो किसान सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। किसानों ने स्मार्ट मीटर के विरोध, इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया भुगतान, चकबंदी के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, ट्यूबवेल कनेक्शन पर ली जाने वाली सिक्योरिटी समाप्त करने तथा बिजली विभाग की विजिलेंस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम घरों में जाकर महिलाओं और बच्चों को परेशान करती है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधूरी सर्विस लेन का निर्माण पूरा करने और गांवों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट की मध्यस्थता में हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी मंगलवार को उनके कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।
बैठक में सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भाकियू रोड युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा,जिलाध्यक्ष नाजिम अली,प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी, मुबारिक अली, राकेश अग्रवाल जावेद मनोज,परवेज प्रधान, टीटू शर्मा,शहजाद कारी,अनीस प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्याग और नैतिकता के बिना आदर्श परिवार का निर्माण सम्भव नहीं

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के संस्कृत विभाग में रावनवमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श और वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता विषय पर परिसंवाद आयोजित किया गया । कार्यक्रम में आचार्य सत्यपति ने मंगलाचरण के साथ समागत विद्वज्जनों का परिचय प्रस्तुत किया। […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share