झबरेड़ा (आयुष गुप्ता)
झबरेड़ा में प्रतिवर्ष की भांति बृहस्पतिवार को रामनवमी के शुभ मौके पर गणमान्य लोगों द्वारा ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. गौरव चैधरी ने किया। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। जहां कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी राहुल गर्ग ने ने बताया कि यह शोभायात्रा पुरानी अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई, शोभा यात्रा में श्रीरामजी की पालकी, भगवान श्री गणेश महाराज, काली माता, शेरावाली माता, पंचमुखी हनुमान व श्री राम दरबार की झांकियां हर किसी के दिल को छू लेने वाली थी। शोभा यात्रा में लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. गौरव चैधरी ने कहा कि नवरात्र के दिनों में लोगों ने 9 दिन तक अटूट भक्ति के साथ माता के भजनों का गुणगान व कीर्तन किया। आज सभी ने अपने व्रत खोलकर माता रानी की पूजा की और भव्य शोभायात्रा के आयोजन में शामिल हुये। वहीं विधायक वीरेंद्र जाति ने भी सभी को नवमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रजनीश सिंघल, डाॅ रवक सिंह, राहुल गर्ग, दीपक गर्ग, रोहित गर्ग, रजत सिंघल, अंकित गर्ग, रवि सैनी, शुभम सिंघल, अखिल गोयल, अभिषेक गोयल, शुभम गोयल समेत बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

