हरिद्वार में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार, जब्त शराब की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

जिले की आबकारी टीम ने हरकी पैड़ी गंगा घाट से कुछ दूरी पर स्थित चमगादड़ टापू पार्किंग क्षेत्र में रविवार को अवैध शराब की खेप पकड़ी है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि जब्त शराब की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के वाहन के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। हरिद्वार एवं जनपदीय आबकारी टीम ने सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैठाणी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी विभाग की टीम ने एक संदिग्ध वाहन संख्या की तलाशी ली। उसमें 45 पेटी बरामद मिली। टीम ने मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब को हरियाणा से अवैध रूप से उत्तराखंड लाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय पुत्र जगवीर सिंह निवासी ग्राम सेहरी थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा तथा गृतिका पुत्री अमरजीत निवासी 59-60 बी ब्लॉक प्रहलादपुर दिल्ली के रूप में की गई है। सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैठाणी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आबकारी अधिकारी दर्शन सिंह चौहान ने बताया मामले में केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैठाणी के अलावा निरीक्षक दर्शन चौधरी, शैलेन्द्र उनियाल, लव शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, पिंकी, नितिन कुमार, मदन सिंह, महावीर मैठाणी और नरेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लक्सर कोतवाली में रक्तदान शिविर आयोजित, सीओ देवेंद्र सिंह नेगी व कोतवाल प्रवीण कोसयारी ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

लक्सर (आयुष गुप्ता) लक्सर कोतवाली पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने कहा कि हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। रविवार को कोतवाली में भगीरथ प्रयास फाउंडेशन व पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share