Read Time:57 Second
ज्वालापुर (आयुष गुप्ता)
मौहल्ला घोसियान ज्वालापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई पथराव व मारपीट की घटना पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम के मौके पर पहुंची तो मौके पर दो पक्षों के मध्य विवाद चल रहा था तथा पथराव हो रहा था

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही अंधेरा का फायदा उठाते मौके से कुछ लोग भाग गये तथा दोनों पक्षों के तीन व्यक्तियों नौशाद पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला घोसियान ,मुकर्रम अली पुत्र शौकत अली निवासी मौहल्ला घोसियान,अकरम पुत्र सौकत अली निवासी मौहल्ला घोसियान को मौके पर पकड लिया गया ।

