रुड़की (आयुष गुप्ता)
आज दुर्गा चौक स्थित मंदिर परिसर में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह निःशुल्क शिविर गरीब लोगों की सेवा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि ध्रुव गुप्ता राजनीति के भी उभरते सितारे है। वह लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटे रहते है। यह सेवा कार्य भाजपा पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता ही कर सकता है। वहीं उन्होंने तंज कसते हुए विपक्ष पर निशाना साधा ओर कहा कि अभी तो हरदा ने 15 दिन का मौन रखा है, आगामी चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी को लंबे समय के लिए मोन रखना पड़ेगा। भट्ट ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन नही की, बल्कि भाजपा पार्टी से निष्काषित लोगों को कांग्रेस ने लिया है।
वहीं कैबिनट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ध्रुव गुप्ता ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज से जुड़े मुद्दों को हल करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि जहां भी बस संचालन का निर्धारित रुट है, वहां यदि बसों का संचालन नहीं हो रहा है, तो इस मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं शिविर को जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जेपी शर्मा, नरेश शर्मा, महापौर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, अशोक शर्मा आर्य आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व काबिना मंत्री प्रदीप बत्रा को ध्रुव गुप्ता व भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं शिविर आयोजक ध्रुव गुप्ता ने सभी अतिथिगणो का आभार जताया और कहा कि उनका मकसद आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो प्रदेश की धामी सरकार का भी उद्देय है। उन्होंने आज मैक्स अस्पताल, वेलेंगिरी अस्पताल व अन्य अस्पतालो के सहयोग से शिविर में सैकड़ो लोगो को लाभांवित किया और उन्हें निशुल्क दवाइंया भी वितरित की। बाद में अतिथियों ने शिविर में लगे सभी जांच स्टालों का अवलोकन किया ओर बाद में मेडिकल स्टाफ व अस्पतालों के स्टाफ को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शिविर में पूर्व पार्षद राखी शर्मा, संजीव शर्मा, पंकज सिंघल, आकाश सिंघल आदि ने भाजपा पार्टी ज्वाइन की। शिविर का संचालन पूर्व पार्षद विवेक चौधरी ने किया। शिविर में रवि मोहन अग्रवाल, प्रदीप पाल, संजय पाल, अवनीश शर्मा, ब्रजमोहन सैनी, यशपाल मोर्य, प्रवीण संधू, रामगोपाल कंसल आदि बड़ी में संख्या में भाजपाई, गणमान्य लोग मौजूद रहे।

