हिंदू नववर्ष पर ‘त्योहरावली जंत्री’ का भव्य विमोचन, ब्राह्मण समाज की एकता व परंपरा का संदेश

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

हिंदू नववर्ष के शुभागमन पर जनपदीय ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में ‘त्योहरावली जंत्री’ का विमोचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में कैबिनेट मंत्री पंडित मदन कौशिक ने जंत्री के मुख्य पृष्ठ का अनावरण किया, जिसके पश्चात भगवान श्रीपरशुराम घाट पर नगर की समस्त प्रमुख ब्राह्मण इकाइयों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण जंत्री का विमोचन किया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हिंदू नववर्ष पर इस प्रकार का प्रकाशन समाज को जागरूक करने और सनातन धर्म की गणनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक सराहनीय माध्यम है। देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष, जनपदीय ब्राह्मण सभा ने कहा कि यह जंत्री केवल तिथियों का संग्रह नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता और अखंडता का प्रतीक है। जनपदीय ब्राह्मण सभा का लक्ष्य हर ब्राह्मण परिवार को उनकी जड़ों और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना है। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण महासभा ने कहा कि यह जंत्री समाज के सामूहिक पुरुषार्थ का परिणाम है। सौरभ भूषण शर्मा संरक्षक, जनपदीय ब्राह्मण सभा ने कहा कि परशुराम घाट पर यह विमोचन कार्यक्रम समाज में एक नई चेतना और ऊर्जा का संचार करेगा। ऋषिपाल शर्मा संरक्षक, जनपदीय ब्राह्मण सभा ने कहा कि शास्त्रीय गणना को सरल बनाकर समाज के कल्याण हेतु यह प्रयास किया गया है। अरविंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सभा ने कहा कि संगठित ब्राह्मण समाज ही राष्ट्र और संस्कृति का सच्चा रक्षक है। अश्विनी भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष, विप्रो फाउंडेशन ने कहा कि अपनी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने वाले ऐसे प्रयासों का हम सदैव समर्थन करते हैं। इस अवसर पर संजय कुमार शर्मा एडवोकेट पूर्व महामंत्री, महामंत्री सचिन शर्मा, पंडित ललित शर्मा, आचार्य रोहित शर्मा, आचार्य सचिन शर्मा और पंडित रामदेव शर्मा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलौर बाईपास निर्माण पर उठे सवाल: घटिया गुणवत्ता के आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी

मंगलौर (आयुष गुप्ता) मंगलौर क्षेत्र के अकबरपुर, टांडा भनेड़ा से होते हुए मंगलौर लंढौरा रोड पर निकलने वाले बाईपास सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार भारी आक्रोश देखने को मिला। लंबे समय से बाईपास की मांग कर रही जनता को उम्मीद थी कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा, […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share